Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी और नील भट्ट में हुई तीखी बहस! Aishwarya की हुई हालत खराब

जब बात हो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 की तो धमाल तो होगा ही! लेकिन इस बार शो में धमाल से ज्यादा चर्चा एक नई बहस की है, जिसमें फिल्मकार रोहित शेट्टी और टीवी एक्टर नील भट्ट आमने-सामने आ गए। और इसका असर ये हुआ की ऐश्वर्या शर्मा इस बहस की वजह से टेंशन में आ गई।

आखिर ऐसा क्या हुआ की ऐश्वर्या शर्मा इस बहस की वजह से टेंशन में आ गई? चलिए हम बताते हैं, खतरों के खिलाड़ी के आखिरी पड़ाव में पहुंचने के बाद शो का तापमान बढ़ गया है। जब ऐश्वर्या शर्मा, जो पहले ही खतरनाक स्टंट्स के लिए मशहूर हैं, के पति नील भट्ट और रोहित शेट्टी की बीच टक्कर हुई, तो ऐसे में शो में मचे इस बवाल और धमाल की बातें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

नए प्रोमो में दिख रहा है कि नील भट्ट अपनी पत्नी के परफॉरमेंस से खुश हैं, लेकिन फिर उन्हें लगता है कि लोग ऐश्वर्या के प्रदर्शन को हलके में ले रहे हैं और रोहित शेट्टी उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। जिससे रोहित शेट्टी और नील भट्ट में तीखी बहस हो जाती है जिसकी वजह से ऐश्वर्या की चिंता बढ़ जाती है और रोहित शेट्टी का गुस्सा भी बढ़ जाता है।

बिग बॉस 17: सलमान खान के साथ 15 अक्टूबर से शुरू होगा शो, घर की इनसाइड तस्वीरें आईं सामने

रोहित शेट्टी ने बीच में छोड़ा शो

खतरों के खिलाड़ी 13 के मंच पर शो के मास्टरमाइंड रोहित शेट्टी और टीवी के स्टार नील भट्ट के बीच तीखी नोकझोंक के बाद रोहित ने शो छोड़ दिया! हालाँकि, ये सब एक मजेदार प्रैंक का हिस्सा था। रोहित और नील की तीखी नोक झोक वाली बहस के बाद रोहित ने कहा की “हम यहाँ पर एक परिवार की तरह हैं”, और फिर रोहित सेट छोड़ कर चले गये।

Bigg Boss 17 में सलमान खान और बिग बॉस की गहरी साजिश, कंटेस्टेंट्स की पोल-पट्टी खोलेगें सलमान

जिसकी वजह से ऐश्वर्या शर्मा को कुछ नही सुझा और वो टेंशन में आ गई। हालाँकि जब सबको पता चला की ये एक प्रंक था तब सभी की जान में जान आई।

अब आप समझ सकते हैं, खतरों के खिलाड़ी शो में सिर्फ स्टंट्स ही नहीं, मजेदार प्रैंक्स भी होते हैं! रोहित शेट्टी और नील भट्ट का ये प्रैंक आपको कैसा लगा इसकी जानकारी आप हमें कमेंट्स के माध्यम से दे सकते हैं।

अब सवाल यह है कि इस तीखी टक्कर का परिणाम क्या होगा? खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 की ऐसी ही मसालेदार खबरों के लिए जुड़े रहिये!

‘बिग बॉस 17’ के कंटेस्टेंट्स के नाम हुए लीक, ऐश्वर्या-नील समेत ये सेलेब्स आएंगे नजर!

Bigg Boss 17 First Day First Show: इतने बजे होगा ग्रैंड प्रीमियर, जानिए कब-कहां देख सकते हैं सलमान का शो

Leave a Comment